झाबुआ में 6 घंटे से खड़ी रही ट्रेन… यात्रियों ने पटरी पर लेटकर दिया धरना, कहा- ‘लोकल गाड़ियां निकाल रहे’

SHARE:

 झाबुआ। मुंबई डिवीजन में लगातार हो रही भारी वर्षा और रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसका असर बुधवार सुबह बामनिया रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। यात्रियों ने विरोध किया और पटरी पर धरने पर बैठ गए।

अप ट्रैक पर पश्चिम एक्सप्रेस खड़ी होने के कारण रतलाम-दाहोद मेमू ट्रेन को मुख्य लाइन (मैन लाइन) से चलाने की घोषणा की गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों का कहना है कि अन्य लोकल गाड़ियां निकाली जा रही हैं, लेकिन हमारी रेलगाड़ी रात 3 बजे से खड़ी है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे से बांद्रा जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस बामनिया स्टेशन के अप ट्रैक पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई डिवीजन में भारी बारिश के चलते वडोदरा से मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैक पर जलभराव हो गया है। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया, जिसके चलते पश्चिम एक्सप्रेस को बामनिया स्टेशन पर रोकना पड़ा।

अप ट्रैक व्यस्त होने के कारण रतलाम-दाहोद मेमू ट्रेन को मुख्य लाइन पर लिया गया। अचानक हुए इस बदलाव से ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेमू ट्रेन तक पहुंचने के दौरान स्टेशन पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

मामले में रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुंबई डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है।

The Suryadon
Author: The Suryadon

सच्चाई की आवाज

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य